{"_id":"64564b4b15f24fce100d2975","slug":"roadways-bus-fare-increased-pilibhit-to-delhi-2023-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोडवेज बस से दिल्ली का सफर हुआ महंगा, परिवहन निगम ने बढ़ाया किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोडवेज बस से दिल्ली का सफर हुआ महंगा, परिवहन निगम ने बढ़ाया किराया
Sat, 06 May 2023 06:12 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 06:12 PM IST
सार
पीलीभीत से दिल्ली आनंद विहार जाने वाले यात्रियों को अभी तक 10 प्रतिशत बढ़े किराये के मुताबिक 511 रुपये खर्च करने होते थे, लेकिन अब चार रुपये बढ़कर यह टिकट 515 का हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत से रोडवेज बस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परिवहन निगम ने एक और झटका दिया है। बिना सूचना के टिकट पर चार रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई। एआरएम ने बताया कि आनंद विहार में पार्किंग शुल्क बढ़ने के कारण ये फैसला आरएम के स्तर से लिया गया। पांच मई की सुबह से इसे लागू भी कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर से दिल्ली आनंद विहार जाने वाले यात्रियों को अभी तक 10 प्रतिशत बढ़े किराये के मुताबिक 511 रुपये खर्च करने होते थे, लेकिन अब चार रुपये बढ़कर यह टिकट 515 का हो गया। खास बात यह है कि सिर्फ दिल्ली जाने वाले यात्रियों को ही बढ़ा हुआ किराया देना होगा।
विज्ञापन
नोएडा तक का टिकट लेने वाले यात्री इससे प्रभावित नहीं होंगे। यात्रियों का कहना है कि इस बारे में परिवहन निगम ने कोई आम सूचना पहले से जारी नहीं की, वहीं एआरएम ने बताया कि बरेली आरएम कार्यालय से उन्हें इसकी जानकारी दो दिन पहले मिली। उन्होंने कहा कि आनंद विहार बस अड्डे से भी पहले से इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में सूचना को पूर्व से ही नहीं बताया जा सका।
विज्ञापन
Trending Videos
इतना बढ़ा पार्किंग शुल्क
आनंद विहार बस अड्डे पर पहले प्रति बस का 490 रुपये पार्किंग शुल्क था जो बढ़कर 618 हो गया। ऐसे में 128 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। इसके चलते प्रति यात्री टिकट पर 4 रुपये का इजाफा किया गया।एआरएम विजय गंगवार ने बताया कि आनंद विहार बस अड्डे पर पार्किंग शुल्क बढ़ाने के कारण महज दिल्ली रूट की बसों पर किराये में चार रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।