फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways bus collided with bike, brother dies, sister injured

बाइक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन घायल

Wed, 09 Mar 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with bike, brother dies, sister injured
मृतक शिवम का फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बाइक से कॉलेज जा रहे ललौरीखेड़ा के भाई बहन को ईदगाह रोड पर सामने से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई शिवम की मौत हो गई, जबकि बहन शिवानी को बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव ललौरीखेड़ा निवासी वेदप्रकाश शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र शिवम शहर के राम इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है और उनकी 16 वर्षीय पुत्री शिवानी जीजीआईसी में कक्षा 11 की छात्रा है। शिवम के बड़े भाई दिनेश शर्मा ने बताया कि दोनों भाई बहन सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए बाइक से निकले थे। कॉलेज से पहले बहन को कोचिंग जाना था।
विज्ञापन

ईदगाह से पहले सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शिवम को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवानी की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया। परिवार वालों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना स्थल पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि चालक दुर्घटना के बाद बस मौके पर छोड़कर भाग गया। बस में सवार यात्री भी उतरकर चले गए थे। रोडवेज बस पीलीभीत डिपो की है। बस सवारियां लेकर बरेली की ओर जा रही थी। असम चौराहा पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीप सिंह मालिक ने बताया कि शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान - प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक शिवम सामने जा रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से रोडवेज बस आ गई। शिवम के सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया था। लोगों ने बताया कि चालक हेलमेट नहीं लगाए था। अगर हेलमेट होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed