{"_id":"682cc8c58f46372964093280","slug":"roads-were-dug-up-in-the-name-of-laying-pipes-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136263-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पाइप डालने के नाम पर खोद दीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पाइप डालने के नाम पर खोद दीं सड़कें
Tue, 20 May 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 20 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
तारिक
जहानाबाद। आमजन को पेयजल योजना का लाभ देने के लिए पाइप डालने के नाम पर सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया। अधिकांश सड़कें जर्जर होने से नगरवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि पेयजल की सुविधा तो मिली नहीं, तीन माह पूर्व से पुरानी पाइपलाइन से भी जलापूर्ति ठप पड़ी है। इससे पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
नगर पंचायत जहानाबाद के कुल 11 वार्डों की करीब 40 हजार आबादी है। नगरवासियों को पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत दो साल पूर्व कार्य शुरू कराया गया था। पाइपलाइन बिछाने के लिए नगर की अधिकांश सड़कों को खोदा गया।
विज्ञापन
दो साल बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका। नगरवासियों का कहना है कि कुछ इलाकों में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत के नाम पर औपचारिकताएं निभाई गईं। इससे सड़क के जर्जर होने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।