{"_id":"687001b5948d8963b00d871b","slug":"roads-dug-up-for-pipelines-became-a-problem-during-rains-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-139433-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश में मुसीबत बनीं पाइपलाइन के लिए खोदकर छोड़ी गई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश में मुसीबत बनीं पाइपलाइन के लिए खोदकर छोड़ी गई सड़कें
विज्ञापन
गांव दिलावरपुर में पाइपलाइन डालने के नाम पर खोद कर छोड़ी गई सड़क पर भरा पानी संवाद
घुंघचाई। पाइपलाइन डालने के नाम पर खोद कर छोड़ी गई सड़कें मुसीबत बन गईं हैं। बारिश से जलभराव और कीचड़ से आवागमन प्रभावित हो रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री से शिकायत के बाद भी गांव नरायनपुर और दिलावरपुर में सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर, नरायनपुर, सिमरिया आदि अन्य गांवों में जल जीवन मिशन से पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कों को खोदा गया था। पाइपलाइन का काम पूरा हो गया लेकिन ठेकेदार ने सड़कों की मरम्मत नहीं कराई।
बारिश में इन सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। कीचड़ से आवागमन प्रभावित हो रहा है। महेंद्र कुमार, संतराम, विजयपाल, गिरधारी लाल, गंगारचन, रोहित, ओमप्रकाश आदि ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कों को खोदा गया। जलभराव होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
पूर्व में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के समक्ष ग्रामीणों ने यह समस्या रखी थी। उन्होंने सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो सका।
--
गांव में पानी की टंकी के निर्माण के समय सड़कें खोदी गईं थी। उस समय ठेकेदारों ने सड़क की मरम्मत करने का आश्वासन दिया था, लेकिन काम नहीं किया। सड़कें अभी खुदी पड़ी हैं। इससे दिक्कत हो रही है।
- रामाधार वर्मा, नरायनपुर
--
खोद का छोड़ी गई सड़कों से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बारिश से सड़कों की हालत और बिगड़ गई है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।- हरिओम सक्सेना, दिलावरपुर
--
जिन गांवों में पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गईं हैं। उनकी मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। जलापूर्ति शुरू होते ही मरम्मत का कार्य करा दिया जाएगा।
- मनीष गंगवार, एक्सईएन, जल निगम