{"_id":"697f99f175dd36c45d01c3a9","slug":"roads-and-streets-have-not-been-repaired-even-after-a-year-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-152939-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक वर्ष बाद भी नहीं कराई सड़कों और गलियों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक वर्ष बाद भी नहीं कराई सड़कों और गलियों की मरम्मत
Sun, 01 Feb 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
चुर्रा सकतपुर। गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों और गलियों की एक साल बाद भी मरम्मत नहीं हो पाई है। ठेकेदार की ओर से मरम्मत न कराए जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत करीब दो वर्ष पूर्व ओवरहेड टैंक बनाने और पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था। इस दौरान ठेकेदारों ने गांव की अधिकतर सड़कों और गलियों को खोद दिया था। पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद इन सड़कों और गलियों की उचित मरम्मत नहीं कराई गई।
टूटी हुई सड़कें और गलियां अब नाली जैसी दिखती हैं। इससे ग्रामीणों को पैदल चलने और वाहन चलाने में कठिनाई होती है। गांव के हरपाल, मोहन स्वरूप, जयपाल, विनोद, शिवकुमार और राजाराम ने इस संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अनदेखी के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। उनका आरोप है कि ठेकेदार जानबूझकर मरम्मत नहीं करवा रहा है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सड़कें और गलियां तत्काल सही होना बहुत जरूरी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
रघुवीर पाल
ठेकेदार सड़कों और गलियों की मरम्मत जानबूझकर नहीं करवा रहा है। ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
- राज बहादुर सिंह