{"_id":"66522513c94a35b4df0f11db","slug":"road-uprooted-for-four-months-traffic-affected-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116870-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार माह से उखड़ा पड़ा मार्ग, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार माह से उखड़ा पड़ा मार्ग, यातायात प्रभावित
विज्ञापन
बीसलपुर में रोडवेज बस स्टैंड के सामने उखड़ी पड़ी सड़क । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से रोडवेज बस स्टैंड के सामने से गुजरने वाली मुख्य सड़क पिछले लगभग चार माह से काफी जर्जर हालत में पड़ी है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और यहां से गुजरने वालों को काफी दिक्कत होती है।
क्षेत्रीय जनता की मांग पर लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने रोडवेज बस स्टैंड के सामने गुजरने वाली मुख्य सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए सड़क खोदवाई। सड़क पर काम शुरू होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन ठेकेदार के काम आगे न बढ़ाने से लोगों की खुशी मायूसी में बदल गई।
सड़क उखड़ी पड़ी होने से यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। रात में इधर से गुजरने वाले चौपहिया वाहन सडक़ किनारे लगे मलबे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। इस बीच जागरूक लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का इस ओर कई बार ध्यान आकर्षित कराया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
नियमानुसार इस सड़क का निर्माण 31 मार्च तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन विभागीय ठेकेदार की शिथिलता के चलते अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
-
ठेकेदार की लापरवाही के कारण सडक़ का निर्माण अधर में लटका हुआ है। विभागीय अधिकारियों को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए। -रजनीश कुमार मोहल्ला बख्तावरलाल
-
सडक़ उखड़ी पड़ी होने से राहगीरों को काफी दिक्कत हो रही है। ठेकेदार और अधिकारी इससे जानबूझकर अंजान बने हैं। कार्य प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।
-रिजवान हुसैन , मोहल्ला ग्यासपुर
-
उखड़ी पड़ी सड़क को बहुत जल्द बनवा दिया जाएगा। अब इसमें कोई बिलंब नहीं होगा। कुछ अपरिहार्य कारणों से निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो पाया। इसे दिखवाया जा रहा है।
- चितरंजन प्रसाद, जेई, पीडब्ल्यूडी