फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Road repaired for Rs 1.27 crore, demolished within six months

Pilibhit News: 1.27 करोड़ से कराई सड़क की मरम्मत, छह माह में ही ध्वस्त

Tue, 07 May 2024 04:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Road repaired for Rs 1.27 crore, demolished within six months
मझोला दूनी डैंम मार्ग पर सड़क पर पड़े गड्डे ।
मझोला (पीलीभीत)। 1.27 करोड़ रुपये खर्च कर 10 किमी लंबे मझोला-दियूनीडाम मार्ग को छह माह पूर्व ठीक कराया गया था, जो एक बार फिर गड्ढों में तब्दील हो गया। आरोप है कि लोनिवि ने उस ठेकेदार को कार्य सौंपा, जिसके खिलाफ कई शिकायतें थीं।
विज्ञापन

वर्ष 2009-10 में 2.11 करोड़ रुपये खर्च कर इस मार्ग का निर्माण कराया गया था, वित्तीय वर्ष 2014-15 तक सड़क के रखरखाव का जिम्मा संबंधित ठेकेदार का था। इस बीच कई बार पैच वर्क भी कराया गया। बाद में सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो जाने पर तत्कालीन डीएम से शिकायत की गई। जिसपर जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क की मरम्मत कराई गई, लेकिन वह भी अधिक समय तक नहीं टिक पाई।
विज्ञापन

इसके बाद लंबे पत्राचार के बाद कई वर्ष बीतने के बाद वर्ष 2023 में इस सड़क की दोबारा मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 1.27 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ। आरोप है कि ठेका उस ठेकेदार को दिया गया जिसके खिलाफ कई शिकायतें थीं। एक बार फिर ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत के दौरान मानकों का पालन नहीं किया। ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद से भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद विधायक ने मौके पर जाकर सड़क की गुणवत्ता को परखा तो पूरी परत हाथ में आ गई। इस पर काम रुकवा दिया गया। लगभग एक महीने तक सड़क का निर्माण कार्य रुका रहा। बाद में ठेकेदार ने गलती स्वीकार कर मार्ग का दोबारा निर्माण शुरू किया। यह और बात है कि वह मनमानी से बाज नहीं आया। नतीजतन छह माह बाद एक बार फिर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया। ऐसे में अब यहां से निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


-
हाकी खिलाड़ी सिमरनजीत का घर भी है इसी मार्ग पर
दियूनी डाम मार्ग पर ही भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी सिमरनजीत का घर भी है। उनके पिता इकबाल सिंह का कहना है कि सड़क के निर्माण और मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। अधिकारी घपलेबाजी को नजरअंदाज कर रहे हैं।
-
सड़क जलभराव से खराब हुई है। वही ठेकेदार इसको ठीक कराएगा, जिसने इसका निर्माण कराया है। दो साल तक रखरखाव का जिम्मा उसी ठेकेदार का है।
-उदित नारायण, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed