फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   roAD

दो जनपदों के सीमा विवाद में उलझा जर्जर रोड का निर्माण

Sat, 14 Mar 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
roAD
बीसलपुर। चुर्रासकतपुर से भुता तक 13 किलोमीटर लंबाई में तीन साल पहले बनी सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने सड़क निर्माण में निर्धारित मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगाई। अब सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। पैचवर्क की बात आई तो पीलीभीत और बरेली के पीडब्ल्यूडी इंजीनियर मार्ग को एक दूसरे की सीमा में बताकर पल्ला झाड़ने लगे। इससे 50 हजार से ज्यादा आबादी परेशान है।
विज्ञापन

बरेली से भुता होकर चुर्रासकतपुर तक 24 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण बसपा सरकार में 2011 में मंजूर किया गया था। 2012 में सरकार बदली तो शासन से बजट की अगली किस्त रुक गई। लिहाजा, ठेकेदार ने मार्ग निर्माण अधूरा छोड़ दिया। तीन साल पहले किसी तरह सड़क निर्माण पूरा हो पाया तो उसमें सामग्री निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं लगी। इसके चलते तीन साल के अंदर ही पूरी रोड उखड़ गई। अब 13 किलोमीटर से ज्यादा रोड की ऊपरी परत उखड़ चुकी है। हर दो कदम पर गड्ढे होने से वाहनों की स्पीड यहां पर 15 से 20 किलोमीटर की रह जाती है। वाहन हिचकोले खाते हुए चलते हैं। दो पहिया वाहन तो आए दिन पंक्चर हो जाते हैं। कारों के पट्टे टूट जाते हैं। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर पीलीभीत और बरेली की सीमा में बताकर पैचवर्क नहीं करा रहे हैं। इससे आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed