फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Road accident,death of teacher

बाइकों की आमने सामने की टक्कर में शिक्षामित्र की मौत, तीन घायल

Mon, 11 Jul 2022 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Road accident,death of teacher
घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन हुए बदहवास। - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। माधोटांडा पूरनपुर मार्ग पर नरायणपुर बुजुर्ग के पास दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में पुवायां के मरैना गांव निवासी शिक्षामित्र संतोष शर्मा की मौके पर मौत हो गई। चचेरे भाई दीपक शर्मा और दूसरी बाइक पर सवार गोला के कुंवरटोला निवासी राजू शुक्ला, नितिन अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां नितिन और राजू की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना पुवायां के मरैना गांव निवासी संतोष और दीपक शर्मा चचेरे-तहेरे भाई थे। रविवार को दीपक अपने परिवार के साथ शादी के लिए माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव की लड़की को देखने गोमती उद्गम स्थल पर आया था। परिवार के अन्य लोग कार से आए थे। शाम साढ़े पांच बजे कार्यक्रम निपटने के बाद संतोष और दीपक बाइक पर सवार होकर घर लौटने लगे। माधोटांडा पूरनपुर मार्ग पर नरायणपुर बुजुर्ग के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें शिक्षामित्र 35 वर्षीय संतोष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पीछे बैठा दीपक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी बाइक पर सवार राजू शुक्ला और निलेश अवस्थी भी गंभीर रूप से घायल होकर मार्ग पर गिर गए। निलेश और राजू के सिर के अलावा शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल दोनों युवक दूसरी बाइक पर सवार अपने दो अन्य साथी विशाल और नितिन वर्मा के साथ नैनीताल घूमने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद दो एंबूलेंस भी मौके पर पहुंच गईं। राहगीरों की मदद से पुलिस ने संतोष, राजू और निलेश को पूरनपुर सीएचसी भेजा जबकि दीपक को माधोटांडा सीएचसी भेजा गया। पूरनपुर पहुंचने पर चिकित्सकों ने संतोष शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि हालत गंभीर होने पर राजू और निलेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। माधोटांडा से दीपक को भी जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने संतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों बाइक को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवनसंगिनी पसंद कर निकला था दीपक, अब हालत नाजुक
- दीपक शर्मा की शादी के लिए ही लड़की देखने का कार्यक्रम था। परिवार के साथ आया दीपक काफी खुश था। तहेरे भाई संतोष शर्मा भी साथ थे। लड़की देेखने के बाद दोनों जल्दी वापस लौटने लगे। लड़की पसंद करने के बाद परिवार की खुशियां और बढ़ गईं थीं। परिजन गोमती उद्गम स्थल से निकल भी नहीं पाए थे कि हादसे की सूचना मिलने से यह खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पहुंचे परिजन संतोष की मौत और दीपक की गंभीर हालत देख बदहवास हो गए।

सड़क हादसे में एक युवक की मौत और तीन व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। - सुरेंद्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर, माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed