फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rld ki kisan samwad

प्रचारक से रॉकस्टार बनकर मोदी घूम रहे विदेश

Sun, 24 May 2015 09:48 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 24 May 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
rld ki kisan samwad
राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौ. अजित सिंह ने सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान बर्बाद हो चुका है लेकिन सरकारें उनका दर्द बांटना तो दूर आंसू भी नहीं पोंछ रहीं। किसानों को अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की साथ ही सरकार से किसानों का कर्जा माफ कर 25 हजार रुपये प्रति हेक्टेअर के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने मोदी की विदेश यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि संघ के प्रचारक रहे हैं, आज राक स्टार बन विदेश घूम रहे हैं।
विज्ञापन


रालोद के तत्वाधान में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में पहली बार पीलीभीत शहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों की फसल बर्बाद होने से आज बाजार से रौनक गायब है। इसका असर व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं खुद किसान हूं और किसान का दर्द सिर्फ किसान की समझ सकता है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ अदाणी और अंबानी की चिंता है।

 संघ के प्रचारक रहे हैं और आज रॉक स्टार बनाकर विदेशों में घूम रहे हैं। वहीं सपा सरकार में लूट मची है। मुलायम कहते हैं मंत्री भ्रष्ट हैं, मुख्यमंत्री अखिलेश कहते हैं आईएएस अधिकारी भ्रष्ट हैं लेकिन कार्रवाई किसी पर नहीं हो रही। बाप बेटों की शह पर मंत्री अधिकारी मिलकर भ्रष्टाचार में जुटे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा ने मुजफ्फरनगर दंगा कराया जिसका भाजपा ने फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी और मुलायम को वोट देने के चलते ही आज भगवान भी किसानों से नाराज है और प्रकृति आपदाओं से फसल बर्बाद हो रही हैं।

भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जमीन का मालिक होने के नाते किसान की अनुमति जरूरी होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से अपने हित में एकजुट होने की अपील करते हुए इशारों में ही आगामी चुनाव में उन्हें समर्थन देने की अपील भी की। इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत खां, हरिराम शर्मा ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed