{"_id":"59f4bdbd4f1c1b98678b7f3b","slug":"rice-millers-protest-against-collection-of-color","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिलरों से रंगदारी वसूली के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिलरों से रंगदारी वसूली के विरोध में दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो बिलसंडा।
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
dharna
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल बंद कर किया विरोध प्रदर्शन
नगर में राईस मिलरों ने राजनेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों की सह पर क्षेत्र के एक युवक व उसके साथियों द्वारा वसूली जा रही रंगदारी के विरोध में बैठक की और बाद में धरना देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नगर की राइस मिल अनुज इंटर प्राईजेज पर क्षेत्र के सभी राईस मिल के मालिक, कमेटी के पदाधिकारी समेत कर्मचारी एकत्र हुए। बैठक में महामंत्री सोनल जिंदल ने कहा कि कुछ प्रशासन व राजनेताओं के दलाल राईस मिलों से रंगदारी वसूलते हैं। ऐसे दलाल को अब कोई राईस मिल वाला रंगदारी नहीं देगा। अगर कोई दलाल डराता धमकाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सभी राइस मिल कर्मचारी धान खरीद बंद कर रंगदारी के विरोध में धरने पर बैठ गए। इस मौके पर अध्यक्ष अंसार खां, अनुपम जायसवाल, अशीष जिंदल, अशोक जिंदल, सौरभ जिंदल आदि थे।