बीसलपुर। निसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जूनियर ग्रुप में कक्षा आठ की रिबा पहले, कक्षा छह के ऐरिश दूसरे और कक्षा सात की रिचा फातिमा तीसरे स्थान पर रहीं।
सीनियर ग्रुप में कक्षा 12 की फिरदौस फातिमा ने प्रथम, कक्षा 11 की उर्फी ने द्वितीय और इसी कक्षा की उमरा फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में करीब 24 छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी की देखरेख में हुई प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आरिफ खां, सैयद फरहान, मोहम्मद नाजिम, अर्शरजा, वसीम, संदीप कुमार, पूनम गंगवार आदि शामिल रहीं। संवाद