फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rfc

आरएफसी ने की गेहूं खरीद तैयारियों की समीक्षा

Fri, 20 Mar 2015 11:29 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 20 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय खाद्य आयुक्त दिग्विजय सिंह ने खरीद एजेंसियों की बैठक कर गेहूं
विज्ञापन
खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला खाद्य एवं विपणन कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
आरएफसी शुक्रवार को आरएमओ राममूर्ति पांडेय के साथ पीलीभीत पहुंचे। सबसे पहले डिप्टी आरएमओ कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निरीक्षण किया। इसमें उन्हें फाइलों का रखरखाव ठीक न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और रखरखाव ठीक करने के निर्देश दिए। धान खरीद और चावल उतार की समीक्षा में उन्हें चावल का उतार पूरा न होने पर 31 मार्च से पहले सभी चावल उतरवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद शहर के एक होटल में उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संस्थाओं से क्रय केंद्रों के आवंटन, प्रस्ताव एवं खरीद की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी। उन्होंने कहा जल्द शासन से लक्ष्य भी निर्धारित हो जाएगा। शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुसार भी एजेंसियों को लक्ष्य आवंटित किए जाएंगे। समीक्षा बैठक में डिप्टी आरएमओ ईश्वर चंद्र गुप्ता के अलावा पीसीएफ, यूपी एग्रो, एसएफसी, एफसीआई सहित सभी एजेंसियों के प्रबंधक एवं स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed