फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Revised: Farmer leader abused DM in audio call, sent to jail, Goonda Act will be imposed

संशोधित : किसान नेता ने ऑडियो कॉल में डीएम को कहे अपशब्द, भेजा गया जेल, लगेगा गुंडा एक्ट

Wed, 08 Apr 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Revised: Farmer leader abused DM in audio call, sent to jail, Goonda Act will be imposed
लिपिक की तहरीर पर दर्ज की गई प्राथमिकी, किसान नेता ने वीडियो बयान जारी कर मांगी थी माफ
विज्ञापन


पूरनपुर। किसान नेता बलजिंदर सिंह ने जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर सोमवार को कॉल कर अपशब्द कहे। ऑडियो वायरल हुआ तो शोर मच गया। पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। हालांकि बाद में उन्होंने वीडियो बयान जारी कर गलती स्वीकारते हुए माफी मांग ली। लिपिक नरेश वर्मा की तहरीर पर मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को किसान नेता को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए पहले ऑडियो में अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह गेहूं खरीद के संबंध में डीएम से वार्ता के लिए उनके सीयूजी नंबर पर कॉल करते हैं। डीएम के लिपिक की ओर से कॉल रिसीव की जाती है। इस पर किसान नेता कई बार फोन करने के बाद भी उन पर डीएम से बात न कराने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही डीएम के लिए तमाम अपशब्दों का प्रयोग फोन पर बातचीत के दौरान करते हैं। लिपिक उन्हें बताते हैं कि साहब मीटिंग में है। 10-15 मिनट में बात करा दी जाएगी। इसके बाद भी किसान नेता डीएम के लिए अपशब्द बोलते रहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को किसान नेता की अफसरों से वार्ता के बाद फिर एक और वीडियो बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें किसान नेता बलजिंदर सिंह ने गुस्से के चलते वार्ता में अपशब्द निकलने का हवाला देकर क्षमा याचना करते हैं। इस मामले में पुलिस ने किसान नेता को गिरफ्तार उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
किसान नेता को भेजा जेल, प्रदर्शन

पूरनपुर। पुलिस ने किसान नेता बलजिंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। एसडीएम कोर्ट से बलजिंदर को जेल भेज दिया गया। विरोध में कोतवाली गेट पर एकत्र हुए किसान नेताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
नरेश वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि छह अप्रैल को शाम 5:35 बजे गांधी सभागार में डीएम की अध्यक्षता में पशु पालन विभाग की बर्ड फ्लू टास्क फोर्स की बैठक चल रही थी। डीएम का सीयूजी नंबर उनके पास था। किसान नेता बलजिंदर सिंह ने सीयूजी नंबर पर फोन कर बात करते करते धमकी दी और कहा कि पूरनपुर मंडी आ गए तो उन्हें घेर कर मारेंगे। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी बलजिंदर सिंह ने डीएम की प्रतिष्ठा धूमिल करने, जन सामान्य को प्रशासन के विरुद्ध भड़काने, उकसाने के उद्देश्य से ऑडियो को वायरल कर दिया।

पुलिस ने कलीनगर तहसील के गांव मुझा निवासी और अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट पेश किया। वहां उनका चालान किया गया है। एसडीएम कोर्ट से बलजिंदर सिंह को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। किसान नेता की गिरफ्तारी और गेहूं खरीद न होने के विरोध में कोतवाली गेट पर एकत्र होकर किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इधर, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि अगर किसी को कोई परेशानी है तो वह शिकायत कर सकता है, जिसका निस्तारण भी किया जाएगा। अपशब्द और अभद्रता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन करने वालों में भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, सर्वजीत सिंह, रंजीत सिंह कहलो, गुरविंदर सिंह, अर्पण सिंंह शामिल रहे। किसानों के प्रदर्शन के दौरान माधोटांडा पुलिस को भी बुलाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed