{"_id":"6d808ce5f39fafb956d07c9b77bee09f","slug":"review-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने को होंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने को होंगे प्रयास
पीलीभीत।
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की समीक्षा बैठक में जंगल पर जनता की निर्भरता कम करने
विज्ञापन
और मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय
लिया गया।
वन्यजीव संरक्षण पर काम कर रही विश्व प्रकृति निधि की बैठक शहर के एक होटल में हुई। तराई आर्कलैंड स्पेड के हेड डॉ. मुदित गुप्ता ने कहा कि टाइगर रिजर्व बनने से वनों में मानव प्रवेश पर अंकुश लगा है। घटनाएं रोकने को स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा साथ ही जंगल से सटे क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया।
वनविभाग को वाहन एवं अन्य सुविधाएं दिलाए जाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान छह माह पूर्व बनी कार्य योजना की समीक्षा की गई। बैठक में इन दिनों महोफ, माला और दियोरिया रेंज में चल रही टाइगर गणना पर चर्चा हुई। साथ ही कैमरों की नियमित मॉनीटरिंग पर जोर दिया गया। बैठक का संचालन परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने किया। यहां रोहित रवि, विशु चक्रवर्ती, सहमत सूत्रधार, अनिल श्रीवास्तव, प्रेम कुमार मौजूद रहे।