{"_id":"87ba0e6b631dfe77056e2d5d0a86a5fc","slug":"revenue-minister-distribution-of-relief-to-be-reality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व मंत्री ने जानी राहत वितरण की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व मंत्री ने जानी राहत वितरण की हकीकत
पीलीभीत
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान के बाद हुए राहत वितरण की राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह और मुख्य सचिव आलोक रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हकीकत परखी। उन्होंने डीएम से सर्वे से छूटे किसानों को शुक्रवार शाम तक शामिल कर संशोधित डिमांड भेजने के भी निर्देश दिए।
एनआईसी स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में शुक्रवार को 12 बजे से शुरू हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में राजस्व मंत्री और मुख्य सचिव ने जिलों को भेजी गई राहत आपदा की धनराशि और उसके वितरण की समीक्षा की। डीएम ओएन सिंह ने उन्हें बताया कि जिले में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले 28287 किसानों के लिए 7.47 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है, जिसे तीनों तहसीलों में वितरित करा दिया गया है। इसके बाद 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान का सर्वे कर 58136 किसानों को राहत देने के लिए 14.49 करोड़ की धनराशि और भेजी गई है, जो अभी प्राप्त नहीं हुई है। धनराशि प्राप्त होते ही उसे भी वितरित करा दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने डीएम को मांगी गई धनराशि जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। कॉन्फ्रेंस में एडीएम आलोक सिंह, एसडीएम सुर्रेंद्र बहादुर यादव, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह व तीनों तहसीलदार क्रमश: इंद्रदेव द्विवेदी, दिग्विजय सिंह व नन्हेंलाल मौजूद रहे।