फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Retired teacher dies due to ambulance crashed him in Pilibhit

Pilibhit News: रिटायर्ड शिक्षक को एंबुलेंस ने रौंदा, घायल को गाड़ी में डालकर ले गया चालक, हो गई मौत

Tue, 29 Aug 2023 01:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 01:36 PM IST
सार

बिलसंडा क्षेत्र में सुबह टहलने निकले सेवानिवृत्त शिक्षक दर्शन सिंह को निजी एबुलेंस ने रौंद दिया। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद एंबुलेंस में सवार लोगों ने उनको गाड़ी में डाल लिया और ले कर चले गए। 

विज्ञापन
Retired teacher dies due to ambulance crashed him in Pilibhit
एंबुलेंस की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने रिटायर्ड शिक्षक को रौंद दिया। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक ने घायल को गाड़ी में डाल लिया और लेकर चला गया। सूचना मिलने पर शिक्षक के परिजनों ने एंबुलेंस का पीछा कर शाहजहांपुर के बंडा में उसे पकड़ लिया। एंबुलेंस से शिक्षक का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि रास्ते में शिक्षक की मौत हो गई थी। पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिलसंडा क्षेत्र के गांव पिपरगहना के मूल निवासी रिटायर शिक्षक दर्शन सिंह (65) कुछ वर्षों से नगर की मदन मोहन कॉलोनी में निवास कर रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे वो बिलसंडा-बीसलपुर मार्ग पर टहल रहे थे। इसी दौरान पंजाब नंबर की निजी एंबुलेंस ने उनको पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर घायल हो गए। आरोप है कि एंबुलेंस चालक उनको अपनी गाड़ी में डालकर बंडा की ओर भाग निकला। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: 'पता नहीं महाराज कब सीएम बन जाएं फिर हमारा क्या होगा', समर्थकों ने साधु को टोका तो वरुण गांधी ने ली चुटकी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों ने पीछा कर रुकवाई एंबुलेंस 

स्थानीय लोगों ने दर्शन सिंह के परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजनों ने पीछा कर बंडा चौराहे पर एंबुलेंस को रुकवा लिया। घायल दर्शन सिंह की मौत हो चुकी थी, जिससे परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने एंबुलेंस चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर बंडा पुलिस पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एंबुलेंस में सवार लोगों से पूछताछ की। 

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पंजाब के होशियारपुर में बहराइच निवासी एक लड़के की मौत हो गई थी। वहां से परिजन उसका शव लेकर बहराइच जा रहे थे। सुखजीत सिंह सुक्खी एंबुलेंस चला रहा था। हादसे के बाद उसने लोगों से कहा था कि वह घायल को सीएचसी लेकर जा रहा है, लेकिन बंडा की ओर गाड़ी दौड़ दी। पुलिस के पकड़ने पर भी उसने यही कहा कि वह घायल को लेकर अस्पताल जा रहा था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed