{"_id":"6ad68016f14c2e887401110a","slug":"eight-thousand-households-will-receive-piped-water-by-january-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-171451-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आठ हजार घरों को जनवरी तक मिलेगा पाइपलाइन का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आठ हजार घरों को जनवरी तक मिलेगा पाइपलाइन का पानी
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला काला मंदिर में बिछाई गई पाइपलाइन। संवाद
- फोटो : 1
भूरेखां वार्ड में 24 घंटे पानी देने वाली योजना अंतिम चरण में, 2500 घरों को मिल चुका है कनेक्शन
पीलीभीत। शहर के हजारों परिवारों को नए साल जनवरी 2027 में शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद है। जल निगम नगरीय की ओर से 23 वार्डों में पाइपलाइन बिछाने और घरों को कनेक्शन देने का काम तेजी से कराया जा रहा है। फेस-2 के तहत अब तक करीब 80 प्रतिशत पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। 2500 घरों में कनेक्शन दिए गए हैं। विभाग जनवरी तक परियोजना पूरी कर शहर के करीब आठ हजारा घरों तक जलापूर्ति शुरू करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, भूरेखां वार्ड में 18 करोड़ रुपये की लागत से चल रही पेयजल योजना का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है।
जल निगम नगरीय पिछले दो वर्षों से शहर की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए परियोजना पर काम कर रहा है। पहले चरण में नगर पालिका परिषद के वल्लभनगर और सुनगढ़ी समेत चार वार्डों को शामिल किया गया था। विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में काम पूरा कर कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण में शेष 23 वार्डों में पाइपलाइन का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत करीब आठ हजार घरों तक पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
परियोजना के तहत, शहर में अब तक लगभग 80 प्रतिशत भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। नखासा और खकरा समेत कुछ क्षेत्रों में काम जारी है। आठ हजार कनेक्शन के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 2500 घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। विभाग का दावा है कि जनवरी तक काम पूरा कर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे संबंधित मोहल्लों में पेयजल की उपलब्धता बेहतर होने और पाइपलाइन लीकेज की समस्या कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भूरेखां में बिछ रही 40 किमी लंबी पाइपलाइन
शहर के भूरेखां वार्ड में करीब दो वर्ष पहले 18 करोड़ रुपये की लागत से 24×7 पेयजल परियोजना शुरू की गई थी। इसके तहत सिविल लाइंस, आवास विकास, साईं धाम, संजय रॉयल पार्क, निरंजनकुंज, गणेशपुरम और केजीएन समेत आसपास की कॉलोनियों के लगभग छह हजार परिवारों को जोड़ने की योजना है। इसमें करीब 40 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है।
विभाग के अनुसार, अब तक करीब 25 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है और 1300 घरेलू कनेक्शन दिए गए हैं। वर्ष के अंत तक काम पूरा कर योजना शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में चौबीसों घंटे पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कनेक्शन के बाद भी कई घरों में नहीं लगीं टंकियां
शहर के कई इलाकों में घरों के बाहर तक पाइपलाइन पहुंचने के बावजूद लोगों ने अभी तक घरेलू टंकियां नहीं लगवाई हैं। कुछ जगह पाइपलाइन का कनेक्शन कराकर छोड़ दिया गया है। इससे नई पाइपलाइन में लीकेज की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। हालांकि, जिन क्षेत्रों में पानी पहुंचने लगा है, वहां लोग घरों में टंकियां लगवाने लगे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
24 घंटे पानी के लिए हर माह देना होगा बिल
भूरेखां वार्ड की परियोजना शुरू होने के बाद कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित शुल्क देना होगा। योजना के तहत पूरे सप्ताह चौबीस घंटे जलापूर्ति का लक्ष्य है। इसके लिए हर माह बिल जारी किया जाएगा, जिसका भुगतान उपभोक्ताओं को करना होगा। हालांकि, नियमित आपूर्ति और योजना के पूरी तरह चालू होने की वास्तविक स्थिति संचालन शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
-- -- -- -
शहर की नगर पालिका परिषद में चल रहीं दोनों परियोजनाओं की समय-समय पर समीक्षा की जा रही है। भौतिक निरीक्षण भी किया जा रहा है। वर्ष 2027 के जनवरी माह तक दोनों परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी व हजारों परिवारों को शुद्ध पेयजल पूर्ति का लाभ मिलेगा।
- संजय कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय

शहर के मोहल्ला काला मंदिर में बिछाई गई पाइपलाइन। संवाद- फोटो : 1