फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   retired teacher died after being hit by an unknown vehicle in Bisalpur Pilibhit

Pilibhit News: सुबह टहलने निकले सेवानिवृत्त शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Sun, 09 Nov 2025 12:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 12:35 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह टहलने निकले सेवानिवृत्त शिक्षक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
retired teacher died after being hit by an unknown vehicle in Bisalpur Pilibhit
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर रविवार को सुबह टहलने निकले सेवानिवृत्त शिक्षक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और वाहन की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


बीसलपुर के पटेल नगर निवासी 62 वर्षीय केदारनाथ रोज की तरह सुबह करीब सात बजे टहलने निकले थे। नहर के आगे पहुंचने पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में केदारनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। 
विज्ञापन


मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed