फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Retired soldier and his brother cheated of Rs 14 lakh in the name of sending them abroad

Pilibhit News: रिटायर्ड फौजी और उसके भाई को विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये ठगे

Thu, 03 Apr 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier and his brother cheated of Rs 14 lakh in the name of sending them abroad
गजरौला। रिटायर्ड फौजी और उसके भाई को विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये हड़प लिए गए। फर्जी वीजा और टिकट थमाकर विदेश जाने की बात कही गई। अमृतसर एयरपोर्ट पर जांच के बाद दोनों को लौटा दिया गया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी से धमकी दी। गजरौला पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के ग्राम पिपरिया करम निवासी विक्रम जीत सिंह ने कोर्ट के आदेश पर गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह भारतीय सेना का सेवानिवृत्त सिपाही है। उसका भाई इंद्रजीत सिंह बेरोजगार है और नौकरी के लिए भटक रहा था। चंडीगढ़ के मोहाली जिले के थाना सेक्टर नंबर 44 निवासी एजेंट नदीप सिंह विदेश भेजने और वहां नौकरी दिलाने का काम करता है।
विज्ञापन

फरवरी 2023 में वह उसे मिला और भाई की विदेश में अच्छी सैलरी की नौकरी लगाने और वीजा दिलवाने की बात कहने लगा। इसके लिए 14 लाख रुपये की मांग की। इसपर उन्होंने तीन बार में आरोपी के बताए खातों में रुपये ट्रांसफर करा दिए। इसके बाद आरोपी ने उसका व उसके भाई का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों को फर्जी एयर टिकेट, होटल बुकिंग व वीजा भी दिखाया। उसके भाई इंद्रजीत को विदेश भेजने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पर बुलाया। इसपर भाई सामान आदि लेकर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो दस्तावेज फर्जी बताकर एयरपोर्ट के अंदर घुसने से मना कर दिया। आरोप है कि कंपनी के मालिक ने भी नियुक्तिपत्र फर्जी बता मना कर दिया। इसपर उसने आरोपी से अपने रुपये मांगे। लंबे समय तक टालमटोल करने के बाद 10 जुलाई 2024 को रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed