फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Retired secretary did not give many records to the committee, report filed

Pilibhit News: सेवानिवृत्त सचिव ने समिति के नहीं दिए कई अभिलेख, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Retired secretary did not give many records to the committee, report filed
पूरनपुर। किसान सेवा सहकारी समिति रुद्रपुर के सेवानिवृत्त सचिव ने चार्ज में सभी अभिलेख दूसरे सचिव को नहीं दिए। नोटिस जारी होने पर सेवानिवृत्त सचिव ने अभिलेख चार्ज में देने का हवाला दिया। साथ ही चार्ज लिस्ट भी अफसरों को भेजी। मगर चार्ज लिस्ट के अलावा अन्य कुछ अभिलेख न देने की बात सामने आई। जिस पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

समिति में करीब पांच साल पहले सचिव पद पर प्रमोद अवस्थी की तैनाती थी। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद सचिव की जिम्मेदारी भगवत शरण को सौंपी गई। वर्तमान में स्वदेश सिंह सचिव के पद पर तैनात है। भगवतशरण को सभी अभिलेख न देने का मामला स्पेशल ऑडिट में पकड़ में आया।
विज्ञापन

बैलेंस शीट सही न होने और धनराशि का स्पष्ट उल्लेख न होने पर ऑडिट में आपत्ति हुई। तब विभाग के अफसरों ने अभिलेखों की तलाश की। भगवत शरण ने कई अभिलेख प्रमोद अवस्थी की ओर से न देने की जानकारी अफसरों को दी गई। अपर जिला सहकारी अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस पर सेवानिवृत्त सचिव प्रमोद अवस्थी को नोटिस जारी कर अभिलेखों की जानकारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब प्रमोद अवस्थी ने सभी अभिलेख देने की बात की, जो सही नहीं निकली। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि अभिलेख गायब होने पर अपर जिला सहकारी अधिकारी वीरेंद्र कुमार की ओर से सेवानिवृत्त सचिव प्रमोद अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed