{"_id":"61b8e884cbd711005370523d","slug":"retired-collection-blew-48-thousand-rupees-of-amin-pilibhit-news-bly4692538128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त संग्रह अमीन के 48 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त संग्रह अमीन के 48 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बैंक शाखा में रुपये निकलने गए सेवानिवृत्त संग्रह अमीन के बैग से 48 हजार रुपये चोरों ने उड़ा दिए। सूचना पर पुलिस ने बैंक शाखा पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। हालांकि चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।
घटना मंगलवार को नगर की स्टेट बैंक शाखा में हुई। मोहल्ला बमनपुरी निवासी सेवानिवृत्त संग्रह अमीन कृष्ण प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को नगर की स्टेट बैंक शाखा पहुंचने अपने खाते से 50 हजार रुपये की नकदी निकाली। कैशियर में पांच-पांच सौ रुपये के 96 और 10-10 रुपये के 200 नोट दिए। पांच सौ रुपयों को बैग में रखकर धनराशि को शाखा के दूसरे संयुक्त खाते में जमा करने को बाउचर भर रहा था। इस दौरान बैग में रखी 48 हजार रुपये की नकदी उड़ा दी गई। घटना की जानकारी बैंक कर्मचारियों के अलावा पुलिस को तहरीर दी। कार्यवाहक कोतवाल/एसएसआई आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि बैंक शाखा से बैग से रुपये चोरी की तहरीर पर बैंक शाखा पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।