फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Resolving complaints received on IGRS by freeing possession

Pilibhit News: कब्जा मुक्त कराकर आइजीआरएस पर आई शिकायतों का निस्तारण

Wed, 16 Oct 2024 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Resolving complaints received on IGRS by freeing possession
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र एवं आनंदपुर में आईजीआरएस की शिकायतों का मौका मुआयना किया। इस दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति में पैमाइश कर चकरोड को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम ने कलीनगर क्षेत्र में आईजीआरएस की शिकायत पर निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता प्रेम गिरि की ओर से चकरोड गाटा संख्या-273 पर अवैध कब्जा संबंधी शिकायत की गई थी। उन्होंने बताया कि राजस्व टीम की ओर से विवादित निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चकमार्ग गाटा संख्या-273 रकबा 0.069 हेक्टेयर की ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामवासियों की उपस्थिति में पैमाइश कराकर चकरोड को कब्जा मुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता लालता सिंह ने भी चकरोड पर अवैध कब्जे के संबंध में शिकायत की थी। तहसीलदार ने अवगत कराया कि राजस्व टीम की ओर से विवादित स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम आनन्दपुर उर्फ भगवन्तापुर स्थित गाटा संख्या-470 रकबा 0.093 हेक्टेयर चकमार्ग दर्ज अभिलेख है, जिसको स्थल पर ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामवासियों की उपस्थिति में कब्जा मुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed