फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Reservation window started in Puranpur, ATVM will be installed at the station soon

Pilibhit News: जमीन दिलाने का झांसा देकर नेपाली युवक से लाखों ठगे

Thu, 14 Dec 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Reservation window started in Puranpur, ATVM will be installed at the station soon
नेपाली नोटो के साथ गिरप्तार आरोपी । स्रोत - पुलिस
पूरनपुर। भारत-नेपाल सीमा के पास नेपाल में जमीन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर नेपाल के विकास बोहरा से नेपाली करीब 56 लाख रुपये ठग लिए गए। रुपये मांगने पर चाचा-भतीजे को जान से मारने की धमकी दी। हजारा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी बलराम सिंह से छह लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें बनाई गई है।
विज्ञापन

हजारा एसओ परमिंदर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी बलराज सिंह ने अपने साथियों के साथ नेपाल के जिला कंचनपुर के शुक्ला फांटा नगर पालिका गली नवंबर पांच निवासी विकास बोहरा को सीमा पर नेपाल राष्ट्र में जमीन दिलाने का झांसा देकर 56,72,000 नेपाली रुपये ठग लिए। जमीन न दिलाने पर रुपये वापस मांगने पर बलराज ने अपने साथियों के साथ विकास बोहरा और उसके चाचा केशव बोहरा को रास्ते में घेरकर रुपये वापस न करने और जमीन भी न दिलाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। विकास बोहरा की ओर से बलराम सिंह और उसके सात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बलराज सिंह को ठगी के छह लाख नेपाली रुपये सहित गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed