{"_id":"6af35dc24f0f6e0b7d0bd1aa","slug":"report-registered-in-case-of-injuries-of-youths-in-road-accident-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173002-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क हादसे में युवकों के घायल होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क हादसे में युवकों के घायल होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Tue, 10 Nov 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
कलीनगर। सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों के घायल होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी आकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से पूरनपुर से घर लौट रहा था। पूरनपुर के कायस्थान मोहल्ला निवासी उसका दोस्त शिवम पीछे बैठा था। पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर नवदिया धनेश डिग्री कॉलेज से कुछ आगे कार ने सामने से टक्कर मार दी। इससे दोनों को चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद