फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report on the operators of the money laundering company in the name of Go Conservation

गो संरक्षण के नाम पर धन हड़पने वाली कंपनी के संचालकों पर रिपोर्ट

Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।  Updated Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
नौ लोगों पर दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


गो सरंक्षण के नाम पर धोखाधड़ी कर धन जमा कराने और निवेश की अवधि पूरी हो जाने के बाद भी धप वापस नहीं करने के मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
गांव गंगसरा के मेवाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने धेनु ग्रीन इंडिया एग्रो प्रो. कंपनी लिमिटेड उदयपुर के संचालकों ने गाय के उत्थान के लिए गोबर, गोमूत्र, दूध आदि से उत्पाद निर्मित करने का झांसा देकर और गो संरक्षण के लिए गोशालाओं के निर्माण  की बात कीते हुए धन निवेश कराया था। कई अभिकर्ताओं ने 3.95 लाख रुपये कंपनी के पुवायां कार्यालय में जमा कराए थे। समयावधि पूरी हो जाने के बाद भी निवेशकों का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान के लिए अभिकर्ता कई बार कानपुर कार्यालय गए, भुगतान के लिए आश्वासन भी दिया गया, लेकिन वर्तमान समय में प्रधान कार्यालय बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन

पुवायां स्थित कार्यालय के किराए आदि का आठ माह से भुगतान नहीं होने के कारण भवन को खाली करा लिया गया है। इस कंपनी में धन जमा करने वालों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धन जमा करने वाले लोग अभिकर्ताओं पर दबाव बना रहे हैं। इससे अभिकर्ताओं को जान का खतरी पैदा हो गया है। पुलिस ने कानपुर के अनिल कुमार तिवारी, लखनऊ के देवेंद्र प्रकाश तिवारी, कानपुर के कृष्णकांत अग्निहोत्री, प्रदीप कुमार मिश्रा, धनंजय दुबे, पुवायां के ब्रांच मैनेजर पुवायां निवासी आनोक श्रीवास्तव, बसखेड़ा बुजुर्ग के सतेंद्र सिंह और कानपुर के महेश श्ांकर शुक्ला, संचित मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed