{"_id":"590b2a104f1c1b064644283f","slug":"report-on-obstructing-government-work-on-a-battery-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी व्यापारी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी व्यापारी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापामारी के दौरान एसडीएम के ऊपर तेजाब की छींटे डालने के आरोपी बैटरी व्यापारी ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में सरेंडर कर दिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के लिए चालान कर दिया। अवैध तरीके से की जा रही तेजाब की बिक्री की सूचना पर एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बुधवार को नगर की दो दुकानों पर सीओ के साथ छापामारी की थी। नगर के माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के समीप मोहम्मद उमर खां की बैट्री की दुकान पर छापे में 14 केन तेजाब बरामद हुआ था। छापामार कार्रवाई के दौरान बरामद चार केन तेजाब को सड़क और नाली में फेंकना शुरू कर दिया गया। मौके पर पहुंची एसडीएम के ऊपर तेजाब की छींट पड़ गई थी। जिसका सीएचसी में इलाज कराया गया। बुधवार देरशाम पुलिस ने राजस्व निरीक्षक सतीश बाबू राना की ओर से बैट्री व्यापारी मोहम्मद उमर खां के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने उसके घर और प्रतिष्ठान में दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका। बृहस्पतिवार को आरोपी मोहम्मद उमर ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नारायन ने बताया कि मोहम्मद उमर खां का कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन