फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report on land dispute in Chandia Hazara sent to the government: SDMReport on land dispute in Chandia Hazara sent to the government: SDM

चंदिया हजारा में जमीन विवाद की रिपोर्ट शासन को भेजी गई : एसडीएम

Fri, 17 Apr 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Report on land dispute in Chandia Hazara sent to the government: SDMReport on land dispute in Chandia Hazara sent to the government: SDM
पूरनपुर। गांव चंदिया हजारा पहुंचे एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने गांव के लोगों से समस्याओं की जानकारी ली। विस्थापित परिवारों को जमीन पर मालिकाना हक की मांग पर बताया कि जमीन को लेकर वन विभाग से विवाद मामले में शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन




गांव चंदिया हजारा में पुनर्वास योजना के तहत 415 परिवारों को तीन और कुछ को ढ़ाई एकड़ कृषि जमीन देकर बसाया गया था। जो जमीन इन परिवारों को आवंटित की गई, उसे वन विभाग अपनी बता रहा है। विवाद के चलते जमीन का राजस्व अभिलेखों में अमल दरामद नहीं हो सका। इससे बसाए गए परिवारों को अब तक जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल सका। हालांकि किसान जमीन पर फसलें कर रहे हैं। मालिकाना हक न मिलने से किसानों को खाद सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित के साथ गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में गांव के लोगों से समस्याओं की जानकारी की गई। गांव के विस्थापित परिवारों ने जमीन पर मालिकाना हक न मिलने की जानकारी दी। बताया कि वन विभाग से चल रहे विवाद को लेकर रिपोर्ट शासन को भेजने की जानकारी दी। बैठक में प्रधान वासुदेव कुंडू, प्रवीर सरकार, महादेव गाईन, सनातन वैद्य, रविंद्र नाथ सरकार, दीपक मंडल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed