फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   report on BKU mandal upadhyaksha

भाकियू के मंडल अध्यक्ष और 40-50 समर्थकों पर पुलिस ने दर्ज कराया उपद्रव करने का मुकदमा

Sun, 16 Jan 2022 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
report on BKU mandal upadhyaksha
पीलीभीत। भाकियू के बरेली मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो व उनके 40-50 समर्थकों के खिलाफ कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन और उपद्रव करने के आरोप के साथ पुलिस ने सुनगढ़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहलो को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर 13 जनवरी को उनके समर्थकों ने शहर में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत जुलूस निकाला था। जुलूस को रोकने पर कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक हुई थी। पुलिस ने इसी मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि 13 जनवरी को गांव तकिया निवासी भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो दोपहर करीब दो बजेे सात-आठ गाड़ियों से असम चौराहा पहुंचे। कोई कार्यकर्ता भी मास्क नहीं लगाए हुए था। चौराहे पर गाड़ियों से उतर कर बिना मास्क और सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते हुए करते हुए मंडल अध्यक्ष जिंदाबाद और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सड़क पर उपद्रव मचाने लगे। थाने से फोर्स को बुलाया गया पर किसान नेता सतविंदर सिंह कहलो समर्थकों के साथ समूह बनाकर मंडी की ओर चले गए। रोकने पर भी नहीं माने। पुलिस ने कहलो और 40-50 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में और महामारी अधिनियम 3, 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

000
क्या बोले किसान नेता
मैंने और मेरे समर्थकों ने कोई उपद्रव नहीं किया गया था। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया था। पुलिस ने बेवजह रोक कर कार्यकर्ताओं से अभद्रता की थी। इसी से कार्यकर्ता भड़क गए थे। नियम भी कोई नहीं तोड़ा गया और न ही कोई उल्लंघन किया। बड़े पदाधिकारियों के सामने पूरे मामले को रखा जाएगा। पदाधिकारियों के निर्णय के बाद संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतविंदर सिंह कहलो, मंडल अध्यक्ष, भाकियू
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed