फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report of abetment to murder filed against lover, his wife and Tai

Pilibhit News: प्रेमी, उसकी पत्नी और ताई के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 30 Jun 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 30 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Report of abetment to murder filed against lover, his wife and Tai
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के मठैया गांव में 24 जून को आम के पेड़ से महिला का शव लटके मिले होने के मामले में पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला के ससुर की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट में प्रेमी के अलावा उसकी पत्नी और ताई को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

माधोटांडा के गांव फैजुल्लागंज निवासी बिलौकीराम ने दो दिन पहले पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सेल्हा गांव निवासी देवचंद वाला ने छह साल पहले गांव में प्राइवेट क्लीनिक खोला था। कुछ समय बाद उसकी पुत्रवधू के देवचंद से प्रेम संबंध हो गए। जानकारी होने पर कई बार परिजनों ने समझाया, लेकिन आरोपी नहीं माना। कुछ समय बाद विरोध करने पर आरोपी पास के ही सेल्हा गांव में रहने चला गया, लेकिन उसका फोन से संपर्क बना रहा।
विज्ञापन

आरोपी देवचंद की इस बीच शादी हो गई, लेकिन इसके बाद भी वह महिला के संपर्क में रहा। आरोप है कि प्रेमी के अलावा उसकी पत्नी राखी वाला व ताई कमला वाला ने कई बार महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया। आरोप लगाया कि 22 जून को आरोपी प्रेमी ने महिला को फोन कर बुलाया। इसके बाद वह दो दिन तक घर नहीं लौटी। 24 जून को मठैया गांव में आम के पेड़ से उसका शव लटका मिला था। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed