फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   report

दंपति समेत चार पर हत्या और धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Wed, 24 Dec 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 24 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
गांव प्रतापुर निवासी ईश्वरीप्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव जोनापुरी निवासी उसके  नाना प्यारेलाल नानी की मौत के बाद से उसके साथ रहते थे। कुछ दिनों के लिए वह थाना सुनगढ़ी निवासी अपनी पुत्री निर्मला देवी के घर चले आए। बीमार होने पर वह अपने भाइयों सहित उन्हें एक निजी अस्पताल में देखने गया। तब नाना ने स्वस्थ्य होने पर घर आने की बात कही थी। इसी बीच मेरे मौसा मान सिंह, उनके भाई मोहनस्वरूप ने जालसाजी कर धोखाधड़ी से नाना की जमीन का निर्मला देवी के नाम बैनामा करा दिया। नाना ने जब बैनामा कराने की जानकारी घर वालों को देने की बात कही तो सात अगस्त को उनकी हत्या कर अंतिम संस्कार कर दिया। नौ अगस्त को जब आरोपियों से जमीन जायदाद के बंटवारे की बात कही तो उन्होंने बैनामा होने की जानकारी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दंपति समेत चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 व 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed