{"_id":"6611a813b8942b531103ad7a","slug":"report-filed-on-complaint-filed-by-the-imam-of-the-mosque-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114420-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मस्जिद के इमाम की तहरीर तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मस्जिद के इमाम की तहरीर तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अलविदा की नमाज के दौरान हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अलविदा की नमाज की दौरान थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की घेर वाली मस्जिद में कमेटी के सदस्यों से इमाम का विवाद हो गया था। कमेटी के तीन लोगों ने इमाम पर जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वासिल के रहने वाले मोहम्मद फैय्याज अहमद ने बताया कि वह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की घेर वाली मस्जिद के पिछले 38 वर्षों से इमाम है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के दौरान कमेटी के सदस्य मोहल्ला वशीर खां निवासी हाजी यामीन, अफजाल उर्फ भइये और दिलशाद मुन्ना ने उनसे बिना राय-मशविरा के ईद की नमाज का एलान कर दिया।
इस पर उन्होंने एतराज जताया। इस बात से नाराज होकर तीनों आरोपियों ने एक राय होकर हमला कर दिया। इमाम ने देर रात मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहल्ला वशीर खां निवासी हाजी यामीन, अफजाल उर्फ भइये और दिलशाद मुन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बात की पुष्टि सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन पांडेय ने भी की है।