{"_id":"64e4fd644d9b7ed8830ec55c","slug":"report-filed-against-four-in-case-of-married-womans-death-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-3081-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता की मौत के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता की मौत के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 22 Aug 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी गांव के ही युवक के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसकी पुत्री को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव भूड़ा सेमनगर उर्फ पंडरी निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री वीरवती की शादी गांव के ही जगदीश पुत्र सुखलाल से की थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। उसका दामाद जगदीश, पिता सुखलाल, मां नन्हीं देवी, जेठ सेवाराम सभी लोग दहेज में एक कार की मांग करते थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की।
सोमवार की दोपहर सभी ने एक राय होकर उसकी पुत्री वीरवती को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया। जानकारी मिलने पर जब मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने मामले की तहरीर थाना गजरौला पुलिस को दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह फंदे पर लटकना आया है।