{"_id":"683c8e5061e93a1f22012c28","slug":"repair-of-dilapidated-culverts-on-madhotanda-road-potholes-started-being-filled-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-137076-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: माधोटांडा मार्ग पर जर्जर पुलियों की मरम्मत, भरे जाने लगे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: माधोटांडा मार्ग पर जर्जर पुलियों की मरम्मत, भरे जाने लगे गड्ढे
विज्ञापन
डगा पुल के पास नहर के रास्ते पर शुरू कराया गया मरम्मत कार्य। संवाद
कलीनगर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के चार जून को जनपद दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। जिला मुख्यालय के बाद मुस्तफाबाद दौरे को ध्यान में रखते हुए माधोटांडा मार्ग पर जर्जर पुलियों की मरम्मत के साथ गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया। इससे राहगीरों ने भी राहत महसूस की है।
राज्यपाल चार जून को सुबह 10 बजे दुधवा नेशनल पार्क से वाया कार शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस पहुंचेंगी। यहां दस मिनट रुकने के बाद कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में अधिकारियों और फिर रेडक्रास सोसायटी की बैठक लेंगी। इसके बाद वह पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेस्टहाउस के लिए रवाना होंगी।
मुस्तफाबाद जाने के लिए जंगल मार्ग के अलावा माधोटांडा- पीलीभीत मार्ग का ही प्रयोग किया जा सकता है। ऐसे में अधिकारियों ने माधोटांडा मार्ग की मरम्मत शुरू करवा दी है। बाढ़ से कटी पड़ी पुलियों पर रोड़ा समेत अन्य सामग्री डालकर उसे समतल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा मथना से नवदिया गांव तक अधूरे पड़े पांच किमी मार्ग के गड्ढों को भरना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
रविवार को जेसीबी के अलावा मजदूरों को लगाकर कार्य को तेजी के साथ कराने पर जोर दिया गया। हालांकि कार्यों को लेकर भाकियू नेता गुरदीप सिंह गोगी का कहना है कि लंबे समय से माधोटांडा मार्ग की हालत खराब थी। अब सुधार के प्रयास शुरू हुए हैं, लेकिन उसमें भी औपचारिकता निभाई जा रही है।
डगा पुल पर आवागमन बंद, सुधारा जा रहा नहर का कच्चा मार्ग
डगा पुल पर दरारें पड़ने के बाद से आवागमन बंद हैं। वाहन नहर के कच्चे रास्ते से गुजर रहे हैं। इससे कच्चे रास्ते पर भी अव्यवस्थाएं हावी हो गईं हैं। अब राज्यपाल के दौरे को लेकर कच्चे रास्ते को भी सुधारने का कार्य तेज कर दिया गया है।
पीटीआर में भी शुरू हुई मार्गों की मरम्मत
राज्यपाल का चूका बीच पर भी दौरा है। ऐसे में जंगल सफारी को लेकर भी पीटीआर के अफसर तैयारी कर रहे हैं। जंगल के रास्तों में सुधार के साथ जंगल सफारी के लिए चालक और गाइड का चयन कर ड्रेस आदि के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।