{"_id":"68628bb8dae75a5fab0913ce","slug":"removing-religious-and-external-differences-is-essential-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138779-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धार्मिक व बाहरी मतभेदों को दूर करना अति आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धार्मिक व बाहरी मतभेदों को दूर करना अति आवश्यक
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव मवैया में श्रद्धालुओं को प्रवचन करते देवेंद्र मोहन। स्रोत आयोजक
बीसलपुर। हरदोई के कस्बा संडीला से पधारे आध्यात्मिक गुरु देवेंद्र मोहन भैया ने कहा कि वैश्विक शांति के लिए धार्मिक और बाहरी मतभेदों का दूर किया जाना बहुत आवश्यक है।
देवेंद्र मोहन भैया ने सोमवार को गांव मवैया में प्रवचन करते हुए कहा कि प्रेम और भाईचारे से सेवा का मार्ग अपनाकर जीवन में शांति और संतोष प्राप्त किया जा सकता है। आंतरिक, सामाजिक और वैश्विक शांति के लिए सभी धार्मिक और बाहरी मतभेदों को दूर करना आवश्यक है। कहा कि कृपाल सिंह महाराज हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन आदि सभी धर्मों और पंथों के प्रति अध्यात्म और भक्ति के मार्ग से समान भाव रखते थे।
भैया ने कहा कि उनके गुरु स्वामी दिव्यानंद महाराज ने संत कृपाल सिंह महाराज से दीक्षा ली थी। सत्संग के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। व्यवस्था में पूरनलाल, श्यामाचरण, मनोज कुमार और पीतमलाल का विशेष सहयोग रहा।