फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Removed the babus sitting on the tables for a long time

सीएमओ कार्यालय में लंबे अरसे से पटलों पर कुंडी मारे बैठे बाबुओं को हटाया गया

Mon, 02 May 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Removed the babus sitting on the tables for a long time
पीलीभीत। आखिरकार सीएमओ कार्यालय के बाबुओं पर कार्रवाई का चाबुक चल ही गया। लंबे अरसे से एक ही पटल पर जमे बाबुुुओं से उनके पटल छीन लिए गए। कई महत्वपूर्ण पटलों की जिम्मेदारी नए बाबुुुओं को सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर एमओआईसी, फार्मासिस्ट, डॉक्टरों के तबादले हो चुके हैं। सीएमओ कार्यालय के बाबुओं पर शनिवार को कार्रवाई हुई। सीएमओ कार्यालय के प्रधान सहायक राजेश कुमार से राज्य वित्त, एनएचएम व नर्सिंग होम पंजीकरण-नवीनीकरण का प्रभार छीन लिया गया है। एंटी करप्शन की जांच में फंसे वरिष्ठ सहायक नीरज सिंह श्रीवास्तव से ई-टेंडर, पीसीपीएनडीटी, दवा स्टोर आदि का प्रभार छीनते हुए अलग-अलग लिपिकों को बांट दिया गया है।
विज्ञापन

प्रधान सहायक राजेश कुमार को अब सेवानिवृत्ति, पेंशन, जीपीएफ व जीआइएस संबंधी प्रकरण का प्रभार दिया गया है। वरिष्ठ सहायक नीरज सिंह श्रीवास्तव को आनलाइन फीडिंग सेवानिवृत्त कर्मी का काम दिया गया है। वहीं प्रधान सहायक नाहिद खां को टीबी क्लीनिक कार्यालय, प्रधान सहायक पंकज कुमार को स्टेट बजट, समस्त देयकों के भुगतान आदि, प्रधान सहायक मुन्नालाल को एनएचएम, संविदा अधिष्ठान, जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय, वरिष्ठ सहायक महेश कुमार को सीएमओ कार्यालय स्थापना अनुभाग, जैम पोर्टल व मलेरिया विभाग, वरिष्ठ सहायक पुनीत सक्सेना को आइडीएसपी, एनसीडी, निर्माण कार्य के साथ बरखेड़ा, वरिष्ठ सहायक अरविंद शर्मा को वाहन, जेनरेटर, आयुष्मान, डिप्टी सीएमओ द्वितीय के कार्यालय का चार्ज, ललौरीखेड़ा, जहानाबाद, वरिष्ठ सहायक हंसराम वर्मा को क्लीनिक पंजीकरण, झोलाछाप, एनयूएचएम, पूरनपुर, वरिष्ठ सहायक लक्ष्मण सिंह विष्ट को कंटीजेंसी, परिवार कल्याण डिप्टी सीएमओ प्रथम, अमरिया, न्यूरिया, वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार को दवा स्टोर, आइजीआरएस, आरटीआई, आर.आई. आदि, कनिष्ठ सहायक शिवराम को सीएमओ कार्यालय डाक, दिव्यांग, बिलसंडा, बीसलपुर, आशुलिपिक गीता रानी को चिकित्सकीय प्रतिपूर्ति बिल आदि व आशुलिपिक मोहम्मद इरशाद को निरीक्षण आख्या, स्वास्थ्य व आयु प्रमाण पत्र एवं मानव संपदा का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने जताया तबादले का विरोध
पीलीभीत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन व डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने फार्मासिस्टों के साथ सीएमओ डॉ. आलोक कुमार से मुलाकात की। दोनों संगठनों ने तबादलों का विरोध जताया। तबादले को नियम विरुद्ध बताया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि विभागीय स्थानांतरण नीति के अनुपालन में 20 फीसद से अधिक नहीं किए जा सकते हैं लेकिन सीएमओ द्वारा जारी सूची में 60 फीसद से अधिक के तबादले किए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चीफ फार्मासिस्ट का पद स्वीकृत नहीं है जबकि सीएमओ द्वारा जारी सूची में चीफ फार्मासिस्ट के तबादले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किए गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने विसंगतियों पर सुधार करते हुए नई सूची जारी करने की मांग की है। सीएमओ ने कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि अगर नियमों के मुताबिक कोई भूल हुई है तो उस पर विचार करते हुए सुधार कराया जाएगा। हालांकि सीएमओ ने तत्काल वर्तमान कार्यभार छोड़कर नवीन कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य बताया। मुलाकात करने वालों में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, जिला मंत्री भुवन चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed