फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Religion, caste, class rise above Sworn to vote

धर्म, जाति, वर्ग से ऊपर उठ मतदान करने की ली शपथ

Mon, 25 Jan 2016 11:00 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 25 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Religion, caste, class rise above Sworn to vote
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिले भर में युवा मतदाताओं और बच्चों को शपथ दिलाकर मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। सरकारी कार्यालयों के अलावा स्कूल कॉलेजों में भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

डीएम मासूम अली सरवर के निर्देश पर सोमवार को जिले भर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। शहर के गांधी स्टेडियम में एडीएम अजयकांत सैनी ने युवाओं, स्कूली बच्चों, अधिकारियों व कर्मचारियों को धर्म, जाति, वर्ग से ऊपर उठकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। मतदाता दिवस पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रोजी फ्लावर स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, स्काउट गाइड, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बृजवासी हाईस्कूल, स्प्ऱिगडेल कॉलेज, महर्षि दयानंद बाल विद्या मंदिर आदि स्कूलों के विद्यार्थियों ने शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। नए मतदाता बने युवाओं को पहचान पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर, डीआईओएस जेके वर्मा, बीएसए अंबरीष कुमार यादव समेत स्कूल कॉलेजों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों के अलावा हाफिज रहमत खां लॉ कॉलेज में शपथ दिलाई। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों को शपथ दिलाई गई। प्राथमिक विद्यालय कैम देवीपुरा में भी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर हिमांशु कुमार, संकुल प्रभारी राजीव कुमार, बीडीसी रविंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुष्प इंस्टीट्यूट में एडीएम अजयकांत सैनी ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। इस दौरान स्लोगन, राइटिंग, पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में अनूप, साक्षी सक्सेना, स्लोगन में एकता सक्सेना व शूबी अंसारी, पोस्टर में कंचन भास्कर व उदिता ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू, राजेंद्र कुमार, डॉ. गीतिका शुक्ला, पूजा सक्सेना, डॉ. निर्मल कौर आदि मौजूद रहे। जेएमबी इंस्टीट्यूट में डीआईओएस जेके वर्मा ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाकर संकल्प पत्र भरवाए। यहां प्रबंध निदेशक अंचल गुप्ता, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुनील गंगवार, डॉ. ज्योति मिश्रा आदि मौजूद रहे। स्प्रिंगडेल कॉलेज आफ मैनेजमेंट स्ट्डीज में एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर कुलदीप सिंह, डॉ. इलियास अहमद, शिवशंकर, देवेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट जेके शर्मा ने छात्राओं को शपथ दिलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना, डॉ. संजीव त्रिपाठी, डॉ. बीके राठी आदि मौजूद रहे।   
पूरनपुर। ब्लाक कार्यालय परिसर में मतदाता दिवस पर लोगों को शपथ दिलवाई गई। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अच्छा कार्य करने पर बीएलओ ओम प्रकाश, सत्यनरायन, सुनील, इशरत जहां, निशात, पर्यवेक्षक अनिल गौतम, जेपी सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह मतदाता के अधिकार और महत्व पर प्रकाश डाला। नगर पालिका कार्यालय में ईओ सुरेंद्र कुमार ने कर्मचारियों को शपथ दिलवाई। गन्ना कृषक महाविद्यालय में रंगोली और मेंहदी सजाओ प्रतियोगिता हुई। कर्मचारियों और अन्य को प्रवक्ता डॉ. पिंदर सिंह ने शपथ दिलवाई। प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने मतदाता के अधिकार और महत्व की जानकारी दी। पब्लिक इंटर कालेज में गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य डॉ. धनपाल शर्मा ने शपथ  दिलवाई। संचालन डॉ. यूआर मीत ने किया।

बीसलपुर। तहसील कार्यालय में एसडीएम बीपी सिंह ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास, नगर पालिका में ईओ सुरेंद्र प्रताप, सहकारी गन्ना विकास समिति में सचिव जितेंद्र कुमार, डायट में प्राचार्य बीएल गौतम, गन्ना विकास परिषद में एससीडीआई मानवेंद्र त्रिपाठी, चीनी मिल में जीएम नरेंद्र राय, ब्लाक कार्यालय में बीडीओ सीके श्रीवास्तव व उप निबंधक कार्यालय में उप निबंधक संदीप कुमार ने मतदान करने की शपथ दिलाई। स्कूली बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली। एसआरएम इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा निकाली गई रैली को चेयरमैन छेदालाल जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एसडीएम बीपी सिंह, तहसीलदार नन्हे लाल, नायब तहसीलदार एमआर थारू आदि मौजूद रहे। एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली को प्रधानाचार्या मीना कुमारी, राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई रैली को प्राचार्या डॉ शीला रानी खरे, एसवीएम इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई रैली को प्रबंधक विष्णु गोयल, रामदुलारी श्यामसुंदर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई रैली को प्रधानाचार्य मिश्री लाल झडी दिखाकर रवाना किया। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में मतदाता दिवस पर काव्य गोष्ठी में हुई। कवि भद्रपाल, थम्मन लाल, आलोक शुक्ला, अनिल शुक्ला, दिनेश पाल, अचलेश्वर कुमार, रामकुमार, ललित मिश्रा, निशीकांत और सर्वेश सक्सेना आदि कवियों ने मतदान के लिए प्रेरित करने वाली रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed