फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Relief from rain at night, sunlight increased trouble during the day

Pilibhit News: रात में बारिश से मिली राहत, दिन में धूप ने बढ़ाई मुसीबत

Fri, 30 Jun 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 30 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain at night, sunlight increased trouble during the day
पीलीभीत। बुधवार रात करीब 20 मिनट हुई बारिश से रात में लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम ठंडा बना रहा। बृहस्पतिवार सुबह भी बादल रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बाद तेज धूप से लोग पूरे दिन झुलसते रहे। हालांकि शाम को हवा चलने से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश का सिलसिला तो शुरू हो गया है, लेकिन इससे लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुछ इलाकों में ही नाममात्र की बारिश हो रही है। करीब छह दिनों से यही स्थिति है। बुधवार रात भी ऐसा ही हुआ। अचानक बादल बने और बारिश होने लगी। करीब 20 मिनट की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। इससे रात के समय लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह आसमान में बादल बने रहे। बारिश कसी लोग संभावना ही जताते रहे। शाम तक बारिश नहीं हो सकी। दिन में तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल दिखे। पूरे दिन धूप लोगों को झुलसाती रही। शाम को हवा बही तो गर्मी से कुछ राहत मिली। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा। आज शुक्रवार और शनिवार को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed