फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Relatives molest a girl dancing on DJ

Pilibhit News: डीजे पर नाच रही युवती से रिश्तेदारों ने की छेड़खानी

Tue, 28 Nov 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 28 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Relatives molest a girl dancing on DJ
पीलीभीत। शादी की सालगिरह पर डीजे पर नाच रही युवती से कुछ रिश्तेदारों ने अपने साथ डांस करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी गई। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला ने बताया कि 30 अगस्त को उसने अपनी सालगिरह मनाई थी। इसमें उसने अपने सभी रिश्तेदारों को भी बुलाया था। इस दौरान उसकी ननद भी आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी ननद डीजे पर डांस कर रही थी। तभी आदित्य कश्यप उर्फ बंटू, अजय कश्यप, पवन और नरेश भी नशे की हालत में डीजे पर पहुंच गए। ननद का हाथ पकड़ते हुए डीजे पर डांस करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

विरोध किया तो वह लोग उसके साथ छेड़खानी करने लगे। इसके बाद महिला के पति व उनके दोस्त ने ननद को इन लोगों बचाया। इसके बाद ये लोग घर में घुसकर गालीगलौज करने लगे। महिला व उसकी ननद से फिर से खींचातानी शुरू कर दी। लोगों के इकट्ठा होने पर युवक धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने मामले की शिकायत कई बार थाना सुनगढ़ी में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उक्त चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed