{"_id":"684877d137ecfdc1e8074b49","slug":"register-inheritance-on-priority-go-home-on-thirteenth-day-and-give-khatauni-dm-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-137558-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से दर्ज करें विरासत, तेरहवीं पर घर जाकर दें खतौनी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से दर्ज करें विरासत, तेरहवीं पर घर जाकर दें खतौनी : डीएम
Tue, 10 Jun 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। विरासत के मामलों में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि विरासत दर्ज करने का काम प्राथमिकता से करें। तेरहवीं के दिन मृतक के घर जाकर परिजनों को खतौनी दें। उन्होंने अपील कर कहा कि अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, सामाजिक व आध्यात्मिक आयोजनों को पारंपरिक होटलों या पार्टी स्थलों की बजाय स्थानीय गोशालाओं में मनाएं।
गोशाला में जन्मदिन मनाने, हवन-पूजन के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त प्राप्त होती है। गो-सेवा के जरिए पुण्य अर्जित करना। यह पहल न केवल हमारी संस्कृति का सम्मान है, बल्कि समाज में सेवा और सहभाव का संदेश भी देती है। जीवन के पावन अवसरों को गोशालाओं से जोड़ें और पुण्य के सहभागी बनें। तहसीलों के जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर किसी घर में कोई मृत्यु हो जाती है। उसकी विरासत दर्ज करने पर प्राथमिकता के साथ काम हो। अगर कोई विवाद नहीं है तो विरासत दर्ज कर उसके घर पर जाएं। तेरहवीं संस्कार पर अपने हाथों से परिजनों को खतौनी दें। इससे प्रशासन को लेकर जनमानस में एक अच्छा संदेश जाएगा। यह नई परंपरा आज से ही विकसित की जाए।