फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Red Cross Society will search the land records

खोजे जाएंगे रेडक्रास सोसायटी की जमीन के अभिलेख

Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Red Cross Society will search the land records
रेडक्रास सोसायटी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
18 साल बाद हुई बैठक, चंद आजीवन सदस्य ही पहुंचे
- सोसायटी के भवन का जीर्णोद्धार करने पर हुआ विचार विमर्श

डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसायटी की 18 साल बाद बैठक हुई। तय हुआ कि मीना बाजार स्थित रेडक्रास सोसायटी के भवन के दिन बहुरेंगे। उसके अभिलेखों की खोजबीन कराई जाएगी। 

बैठक में रेडक्रास सोसायटी के उंगलियों पर गिनने के लायक ही आजीवन सदस्य पहुंचे। सदस्यों ने इस बात पर हैरत जताई कि 18 साल बाद सोसायटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आजीवन सदस्यों की डिटेल लिस्ट राज्य कार्यालय से नहीं मिल सकी है। इसे शीघ्र मंगवाया जाएगा। चर्चा हुई कि जिले के स्कूल कॉलेजों में रेडक्रास के नाम पर धनराशि ली जाती है। वह धनराशि स्कूलों से मंगाई जाए। रेडक्रास भवन की पूरी पड़ताल कर अवैध कब्जेदारों को हटवाया जाए। बैठक में सुझाव दिए गए कि आजीवन सदस्यों की ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाए, जिससे वह दैवीय आपदा में काम आए। चर्चा की गई कि चिकित्सक रेडक्रास सोसायटी के चिन्ह प्लस का प्रयोग न करें। यह चिन्ह केवल आजीवन सदस्य ही लगा सकते हैं। इस बावत सीएमओ चिकित्सा संगठनों को पत्र लिखेंगे। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि आठ मई को रेडक्रास सोसायटी की अगली बैठक होगी। बैठक में सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, एसीएमओ डॉ. एके वर्मा, सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया, लक्ष्मीकांत शर्मा, रमाकांत शर्मा, परवेज हनीफ, मोहम्मद रेहान, रामचरनलाल, कलीम अतहर खान, डॉ. मुरली मनोहर अग्रवाल, साकेत सक्सेना, डॉ. पीके भटनागर, धीरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed