Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Recruitment process stuck, shortage of staff in district hospital

Pilibhit News: भर्ती प्रक्रिया अटकी, जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी

Wed, 11 Jun 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 11 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process stuck, shortage of staff in district hospital
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स सहित पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया करीब दो वर्षों से अधर में अटकी है। इस वजह से अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने में भी दिक्कत आ रही है। एक वार्ड बॉय पर छह वार्ड की जिम्मेदारी है। सिर्फ 16 स्टाफ नर्स के सहारे सेवाएं संचालित हो रहीं हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के छह वार्ड में भर्ती मरीजों के उपचार और देखरेख की जिम्मेदारी सिर्फ 16 स्टॉफ नर्स पर है। दो सिस्टर और दो मैट्रन की तैनाती है। एक नर्स को 16 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ रही है। वहीं वार्डों में साफ-सफाई के लिए कुल तीन कर्मी तैनात हैं। वार्ड में मरीजों की देखरेख के लिए सिर्फ एक वार्ड बॉय की व्यवस्था है। रोजाना 400-500 मरीजों के ब्लड सैंपल के लिए सिर्फ चार से पांच कर्मी हैं। स्टाफ की कमी से अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ी हुई हैं। मरीजों के साथ कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इतने स्टाफ की होनी है भर्ती
जिला अस्पताल में पूर्व में भेजे गए कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में 193 पैरामेडिकल स्टाफ, 225 सफाईकर्मी स्टाफ व 140 स्टाफ नर्स की भर्ती की जानी है। यह भर्ती प्रक्रिया बीते लगभग दो वर्षों से अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन में भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दो माह में जिला अस्पताल को नया स्टाफ मिलने की पूरी संभावना है। शासन के आदेश के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed