{"_id":"ba04ec13d87855520db43ca2b4f816ef","slug":"recovered-stolen-bike-one-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरी की बाइक बरामद, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
पीलीभीत।
Updated Tue, 01 Mar 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली पुलिस ने
विज्ञापन
हफ्ता भर पहले एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर से चोरी गई बाइक बरामद कर एक
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे।
शहर कोतवाल भरत कुमार गौतम ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि तीन लोग चोरी की बाइक से रोडवेज बस अड्डे की ओर जा रहे हैं। इस पर दरोगा वीके शर्मा ने सिपाहियों के साथ घेराबंदी की। कब्रिस्तान के पास पुलिस को आता देख युवकों ने बाइक नदी के किनारे कच्चे रास्ते पर उतार दी और भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायखान निवासी इकराम को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि बरामद बाइक 18 फरवरी को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल से चोरी हुई थी। बरेली के थाना देवरनिया के गांव सिंधौरा निवासी लेखराज ने बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी का चालान भेज दिया है।