{"_id":"68f283a3392024700f0df220","slug":"reaching-the-gomati-origin-site-has-become-easier-for-tourists-directional-boards-have-been-installed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-146258-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पर्यटकों के लिए गोमती उद्गम स्थल पहुंचना हुआ आसान, लगवाए गए दिशा-सूचक बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पर्यटकों के लिए गोमती उद्गम स्थल पहुंचना हुआ आसान, लगवाए गए दिशा-सूचक बोर्ड
Fri, 17 Oct 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा में स्थित सुप्रसिद्ध गोमती उद्गम तीर्थ पर अब पर्यटकों को पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जिला गंगा समिति की ओर से मुख्य मार्गों से लेकर चौराहोंं पर दिशा- सूचक बोर्ड लगाए गए हैं। इससे पर्यटक अब आसानी से उद्गम स्थल तक पहुंच सकेंगे।
गोमती नदी का उद्गम स्थल माधोटांडा में स्थित है। यहां जाने के लिए माधोटांडा कस्बे के अंदर से एक मार्ग है, इसके अलावा पूरनपुर मार्ग पर निकलते ही लिंक मार्ग कटा है। इसके बाद एक किलोमीटर की दूरी तय कर लोग उद्गम स्थल तक पहुंचते हैं। दिशा और सूचक बोर्ड न लगे होने के चलते अक्सर लोगों को उद्गम स्थल तक पहुंचने में समस्या होती है। इसको लेकर गंगा समिति के के नामित सदस्य निर्भय सिंह और योगेश्वर सिंह के सुझाव और सहयोग पर जिला गंगा समिति के सचिव सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दिशा-सूचक बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
इसके तहत पूरनपुर वाया माधोटांडा खटीमा मुख्य मार्ग पर गोमती गेट के पास, पीलीभीत-माधोटांडा मुख्य मार्ग पर रायल किंगडम होटल, पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर संजय रायल पार्क, टाइगर चौराहा सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों के लगने से उद्गम स्थल पर आने वाले पर्यटकों को सही मार्ग मिल सकेगा और उन्हें रास्ते में भटकने या उलझन का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला गंगा समिति के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल पर्यटकों की सुविधा के लिए की गई है और इससे गोमती उद्गम स्थल का धार्मिक एवं पर्यटन महत्व और बढ़ेगा। बोर्ड लगाने के साथ ही मार्ग को सुरक्षित और साफ-सुथरा बनाए रखने की भी व्यवस्था की गई है।