फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Razia, Vikas, Parul, Prabhat and Asha Devi won

Pilibhit News: राजिया, विकास, पारुल, प्रभात और आशा देवी ने मारी बाजी

Fri, 04 Oct 2024 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Razia, Vikas, Parul, Prabhat and Asha Devi won
पूरनपुर के एक होटल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता ​के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।स्रोत:
पूरनपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता हुई। जिसमें ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक और कंपाजिट स्कूलों के चयनित तीन-तीन विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रा राजिया, विकास, पारुल, प्रभात, आशा देवी ने बाजी मारी। अब उनका जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन




खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह के निर्देशन और डायट मेंटर अमित शर्मा के पर्यवेक्षण में हुई प्रतियोगिता में ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन-तीन बच्चे शामिल हुए। दो चरणों में हुई प्रतियोगिता में पहले चरण में 25 प्रश्नों की लिखित प्रतियोगिता हुई। इसमें चयनित 25 बच्चों को पांच समूहों में बांटकर मौखिक प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल में पांच बच्चों में उच्च प्राथमिक स्कूल सुखदासपुर की राजिया, कंपोजिट स्कूल घाटमपुर के विकास, कंपोजिट स्कूल खासपुर की पारुल शर्मा, उच्च प्राथमिक स्कूल भैरोकलां के प्रभात यादव, उच्च प्राथमिक स्कूल पूरनुपर की आशा देवी का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों बच्चे जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सूर्य प्रकाश गंगवार, विमल कुमार, संतोष कुमार, सुरेश चंद गंगवार, कपिल गुप्ता, केशव कुमार, हरिओम पांडेय, राजेश गंगवार आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed