फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rats ruining the paddy crop when the water filled in the fields dries up

Pilibhit News: खेतों में भरा पानी सूखने पर धान की फसल को बर्बाद कर रहे चूहे

Wed, 30 Aug 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rats ruining the paddy crop when the water filled in the fields dries up
चूहो द्धारा खराब की गई धान की फसल ।
पीलीभीत। खेतोें में भरा बारिश का पानी सूखते ही धान की फसल में कई बीमारियां लगने लगी हैं। चूहे भी धान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए कृषि विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

बारिश से धान की फसल को काफी लाभ हुआ था। उसमें लगने वाली बीमारियों पर भी अंकुश लग गया था, लेकिन अब फिर से बीमारी का प्रकोप बढ़ने लगा है। किसान दवा का छिड़काव भी कर रहे हैं, लेकिन नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। बीमारियों के साथ ही धान की फसल को अब चूहों ने बर्बाद करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के कई गांवों के किसान चूहों से परेशान हैं। चूहे बालियों को कुतरकर नष्ट कर रहे हैं। किसानों ने कृषि विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान में अभी बालियां विकसित ही हो रही हैं। चूहे उन्हें ही कुतर रहे हैं। इसका उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
भाकियू ने दी जिला कृषि अधिकारी के घेराव की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने धान की फसल को चूहों से बचाने के लिए जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है अमरिया क्षेत्र के गांव लहौरगंज, भैंसा, मुड़लिया, बिलासपुर आदि में चूहे धान की फसल को तेजी से बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन कृषि विभाग खामोश हैं। उन्होंने जिला कृषि अधिकारियों को स्थलीय जांच के निर्देश देकर बचाव के उपाय कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द चूहों से धान की फसल के बचाव को कारगर उपाय नहीं किए गए तो जिला कृषि अधिकारी का घेराव किया जाएगा।

00
सावधानी से खेत में रखें चूहा मार दवा
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया इस समय चूहे धान की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। चूहा बहुत चालक होता है और शंकालु भी। ऐसे में किसानों को पहले दो दिनों तक चूहों के लिए खाने की सामान्य चीजें ही खेतों में रखनी चाहिए। अमूमन होता है कि पहले दिन ही किसान जहरीला पदार्थ मिलाकर खाने की चीजें रख देते हें। इससे कुछ चूहे ही मर पाते और शेष सावधान हो जाते हैं। दो दिनों तक सामान्य खाना रखकर उन्हें उसकी आदत डालनी होगी। इसके बाद जहरीला पदार्थ मिला दलिया तेल के मिश्रण के साथ रखना होगा। ऐसा सभी किसानों को एक साथ करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed