{"_id":"58cad76c4f1c1b4f7d32b573","slug":"ration-quota-will-have-26-shops-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":" जिले में राशन कोटे की 26 दुकानें होंगी कैशलेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में राशन कोटे की 26 दुकानें होंगी कैशलेस
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, व आंध्र प्रदेश के बाद अब प्रदेश में भी राशन कोटे की दुकानों को कैशलेस किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिले की 26 दुकानों को इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत कोटेदारों को प्रशिक्षित किया गया। नोटबंदी के बाद देश में शुरू हुई कैशलेस व्यापार व्यवस्था से सरकारी कार्यों को भी जोड़ा जा रहा है। इसमें राशन कोटा भी शामिल है। राशन कोटे की दुकान पहुंचने पर अब उपभोक्ता एटीएम कार्ड/ आधार कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। यूपी में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत फिलहाल जिले की 26 दुकानों को चिह्नित किया गया है। इसमें सर्वाधिक 21 दुकानें बीसलपुर नगर की हैं जबकि बरखेड़ा कस्बे की तीन और एक-एक दुकान गांव भोपतपुर व गोवल पतिपुरा की है। इन चिह्नित दुकानों के कोटेदारों बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। बनारस से आए प्रशिक्षक प्रदीप सिंह ने कोटेदारों को योजना के संचालन की जानकारी दी साथ ही हैंडहेल्ड कंप्यूटर/स्वाइप मशीन से कार्ड स्वीप करने एवं राशन उपभोक्ता को दी जाने वाली सामग्री का विवरण आदि भरने की तरीका समझाया।
अंगूठे से होगी उपभोक्ता की पहचान
हैंडहेल्ड मशीन का उपयोग करने पर पहले वह संबंधित कोटेदार की पहचान करेगी। इसके लिए कोटेदार को अपना अंगूठा लगाना होगा। इसके बाद संबंधित उपभोक्ता को भी अपना अंगूठा कर अपनी पहचान करानी होगी। अंगूठा लगाते ही उपभोक्ता का सारा विवरण मशीन की स्क्रीन पर आ जाएगा। राशन लेने के बाद भुगतान करने पर उपभोक्ता को पर्ची भी मिलेगी।
राशन कोटे की दुकानों को कैशलेस करने के लिए 26 दुकानों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चिन्हित किया गया है। इसके लिए सरकार से मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। जल्द इन सभी दुकानों पर उपभोक्ताओं को कैशलेस राशन मिलेगा। -रमन मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी