फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ration card

नए साल में वितरित होंगे नए राशन कार्ड

Tue, 16 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 16 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
ration card
नए साल में उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड उपलब्ध हो सकेंगे। लगभग एक वर्ष पूर्व राशनकार्डों का डाटा एकत्र कर इन्हें ऑनलाइन करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी लेकिन धीमी गति से चल रही प्रक्रिया के कारण अभी तक इसका काम पूरा नहीं हो सका है। अब शासन के निर्देश पर इसके कार्य में पुन: तेजी आई है। जिला पूर्ति कार्यालय में इन दिनों एक दर्जन कंप्यूटर लगाकर जिले के राशन विक्रेताओं के माध्यम से एकत्र डाटा का फीडिंग और पूर्व में फीड हो चुके डाटा का मिलान किया जा रहा है। लेकिन जिले में राशन उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए इसके जल्द पूरा होने के आसार नजर नहीं आ रहे। जिले में कुल 4.51 लाख राशन उपभोक्ता हैं जिनमें अभी मात्र 60 प्रतिशत का डाटा ही कंप्यूटर में फीड हो सका है। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्डों के डाटा फीडिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पहले किया जा रहा है। इसके बाद बीपीएल और सामान्य उपभोक्ताओं का डाटा फीड किया जाएगा।
विज्ञापन


नए राशन कार्ड भी बनना शुरू
पुराने राशन कार्डों के डाटा फीडिंग के बाद जहां उपभोक्ताओं को राशन कार्ड देने की तैयारी की जा रही है वहीं नए राशन कार्ड बनना भी शुरू हो गया है। इसके लिए फार्म के साथ फोटो, पहचानपत्र एवं बैंक पास बुक की छायाप्रति सहित पूर्ति कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इसमें केवल उन उपभोक्ताओं के ही राशन कार्ड बनेंगे जिनके राशन कार्ड नहीं है। परिवार से अलग होकर नया राशन कार्ड बनवाने को अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
राशन कार्डों की स्थिति
अंत्योदय उपभोक्ता         36,658
बीपीएल उपभोक्ता         59,559
सामान्य उपभोक्ता        3,54,818
कुल उपभोक्ता        4,51,035
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed