फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rape

युवती को शादी का झांसा देकर मकान मालिक के पुत्र ने किया दुष्कर्म

Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
rape
पूरनपुर। युवती को शादी का झांसा देकर मकान मालिक के पुत्र ने दुष्कर्म किया। अब आरोपी के परिजन दहेज में पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। युवती के परिजन ने असमर्थता जताई तो आरोपियों ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को पूरनपुर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती के मुताबिक उसकी मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता अपने नाम की जमीन बेचकर कहीं चले गए। वह मोहल्ला में किराए पर कमरा लेकर रहती है। उसका खर्चा उसके चाचा उठाते है। युवती का आरोप है कि मकान मालिक के पुत्र ने कई महीने पहले जबरन दुष्कर्म किया। उसने शादी करने का आश्वासन घटना के बारे में किसी को न बताने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद अक्सर मकान मालिक का पुत्र दुष्कर्म करता रहा। शादी की जानकारी आरोपी के पिता, ताऊ व एक रिश्तेदार को लगी तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई तो दहेज में पांच लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर शादी करने से साफ इनकार कर दिया गया। पीड़ित ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर घटना के लिए तहरीर दे दी। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed