{"_id":"62265dc1a4074c7faf4837fd","slug":"rape-of-married-woman-by-entering-the-house-report-filed-pilibhit-news-bly4776041200","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पीलीभीत। घर में घुसकर एक गांव की विवाहित से आरोपी ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। शोर शराबा होने पर सास और ननद पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि 31 अक्तूबर 2021 को गांव का ही गंगाराम घर में घुस आया था। उस समय पति, देवर और ससुर खेत पर गए हुए थे। आरोपी ने तमंचे के बल पर डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह वह चिल्लाई तो सास और ननद आ गई। दोनों ने उसको बचाया।
घर से जाते समय आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाने गए तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को सुनगढ़ी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीड़िता की ओर से गंगाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।